फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवजह के नियमों को खत्म करने के लिए प्रशासन ने बनाई टास्क फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन में पुरानी व अप्रचलित प्रक्रियाओं को हटाने व ठीक करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। गृह सचिव नितिन कुमार यादव को इसका चेयरमैन बनाया गया है। इस टीम का कार्य नियामक अनुपालन बोझ को कम करना और लोगों को आसान प्रक्रियाओं के माध्यम से सेवा उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन

इस टास्क फोर्स में नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा को सदस्य व कन्वीनर बनाया गया है। वहीं, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त-एक, अतिरिक्त आयुक्त-दो, संयुक्त आयुक्त-एक, संयुक्त आयुक्त-दो, नगर निगम के चीफ इंजीनियर, कंप्यूटर प्रोग्रामर व अन्य कर्मचारी रवीश कुमार, अग्नि सिंह को सदस्य बनाया गया है। केंद्र सरकार के दिशानिर्देश पर ही इस टीम का गठन किया गया है। इस टीम का मुख्य कार्य बेवजह से फार्म और नियमों को खत्म कर लोगों के लिए किसी भी सेवा का लाभ लेना आसान बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें