फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरी बैग के 15 रुपये वसूले, उपभोक्ता फोरम ने लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ग्राहक से कैरी बैग के 15 रुपये लेना सुपर डोनटस को महंगा पड़ गया। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को उसकी रकम लौटाए। साथ ही 100 रुपये मुआवजा और 500 रुपये मुकदमा खर्च अदा करे। फोरम ने निर्देश दिया है कि आदेश की प्रति मिलने के एक महीने में पालन करना होगा। निर्देश का पालन न करने पर लौटाई नौ प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज भी अदा करना होगा।
विज्ञापन

सेक्टर 30 निवासी रमनीत कौर ने एलांते स्थित सुपर डोनटस के खिलाफ जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग दो में शिकायत दी थी। उन्होंने कहा कि 24 अगस्त 2019 को सुपर डोनटस से खाने की चीजें खरीदीं। इसके लिए उन्होंने 452 रुपये अदा किए। उन्होंने बताया कि 15 रुपये कैरी बैग के अलग से चार्ज करने पर उन्होंने विरोध किया। कैरी बैग के दोनों ओर विज्ञापन छपा था। इसके बावजूद उन्हें कैरी बैग के लिए 15 रुपये का भुगतान करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें