फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम में तेजी लाएं अधिकारी, ताकि लोगों को समय पर मिल सके योजना का लाभ- पुरोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित और सांसद किरण खेर ने शनिवार को मनीमाजरा में सातों दिन 24 घंटे पानी की आपूर्ति के पायलट प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। प्रशासक ने कहा कि अधिकारी इस योजना में तेजी लाएं, ताकि समय सीमा के अंदर लोगों तक योजना का लाभ पहुंच सके। नगर निगम का लक्ष्य लोगों को बेहतर सुविधा के साथ रहने योग्य शहर बनाना, समानता और नवाचार के मानकों को ध्यान में रखकर शहर को सुंदर बनाने पर होना चाहिए।
विज्ञापन

प्रशासक ने कहा कि यहां के लोग जागरूक हैं। जो शहर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। अब पानी के दबाव की समस्या खत्म होने के साथ अच्छी गुणवत्ता वाला पानी लोगों को मिल सकेगा। शहर की समस्याओं को दूर करने के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी है। प्रशासक ने मेयर, पार्षदों और आयुक्त को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी योजनाओं लाने का श्रेय इन्हीं को जाता है।
प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि मनीमाजरा में 162 करोड़ की लागत से योजना शुरू हुई है। 15 साल के लिए संचालन और रखरखाव भी इसमें शामिल है। अगस्त 2023 तक यह काम पूरा होने की उम्मीद है। इस मौके पर पार्षद जगतार सिंह जग्गा, आयुक्त आनिंदिता मित्रा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

2014 में जताई थी चिंता, आज सपना साकार हो रहा : सांसद
सांसद किरण खेर कार्यक्रम में वर्चुअल तरीके से जुड़ीं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के रूप में पार्षदों को शहर की जनता बड़ी जिम्मेदारी सौंपती है। उनका फर्ज है कि इन जिम्मेदारियों को वह सही से निभाएं। वर्ष 2014 में उन्होंने संसद में भाखड़ा मुख्य लाइन से अतिरिक्त पानी देने की मांग की थी। अथक प्रयासों के बाद यह संभव हो सका है।
स्वास्थ्य, स्वच्छता और पानी की बचत करना लक्ष्य : मेयर
मेयर रविकांत शर्मा ने कहा कि परियोजना का प्राथमिक लक्ष्य स्वास्थ्य, स्वच्छता और पानी की बचत करना है। योजना के अंतर्गत 4 मिलियन गैलन अतिरिक्त पानी का भंडारण, 13700 स्मार्ट मीटर, 20 किमी तक नई पाइपलाइन बिछाने, स्काडा के माध्यम से सिस्टम की निगरानी का कार्य शामिल है। 37 ट्यूबवेलों को चरणबद्ध तरीके से बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें