फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में डीसी के तौर पर काम करते रहेंगे आईएएस मनदीप सिंह बराड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के डीसी मनदीप सिंह बराड़ का शुक्रवार को तीन साल के डेपुटेशन कार्यकाल का आखिरी दिन रहा। 31 अक्तूबर तक वह चंडीगढ़ में हैं। इस बीच शुक्रवार शाम को केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर दिया कि अगले आदेश तक मनदीप बराड़ चंडीगढ़ में डीसी के तौर पर कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन ने डीसी मनदीप सिंह बराड़ के लिए तीन महीने का सेवा विस्तार मांगा है, लेकिन उनके इस आग्रह पर अभी तक केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है। दूसरी तरफ, चंडीगढ़ के नए डीसी के लिए हरियाणा के तीन अधिकारियों का भी नाम प्रशासन ने भेजा है। इनमें हरियाणा कैडर के 2010 बैच के आईएएस प्रभजोत, 2011 बैच के आईएएस विनय प्रताप सिंह और आईएएस मुकुल का नाम शामिल है। इनमें से प्रशासन ने आईएएस विनय प्रताप सिंह की सिफारिश की है, लेकिन एमएचए इनके नाम पर भी अभी सहमति नहीं दी है। इस वजह से शुक्रवार शाम को केंद्र की तरफ से आदेश जारी कर कहा गया कि जब तक प्रशासन के आग्रह पर एमएचए की ओर से कोई फैसला नहीं होता, तब तक मनदीप सिंह बराड़ चंडीगढ़ में डीसी के तौर पर अपनी सेवाएं देते रहेंगे। बता दें कि प्रशासन ने पूर्व गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता और नगर निगम के पूर्व आयुक्त केके यादव के लिए भी 3 महीने का सेवा विस्तार मांगा था और कोरोना प्रबंधन के नाम पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दोनों अधिकारियों को तीन-तीन दिन महीने का सेवा विस्तार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें