फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की गाड़ी पर फर्जी नंबर लगाकर हेरोइन लेने आए दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑपरेशन सेल ने चोरी की गाड़ी पर फर्जी नंबर लगाकर घूमते हुए हिमाचल प्रदेश के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चंबा निवासी अक्षय कुमार उर्फ रिंपी (22) और कांगड़ा निवासी अखिल झमवाल उर्फ अखू के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया, जहां से एक आरोपी को जमानत मिल गई, जबकि दूसरा जिला अदालत में अपना जमानती पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन

गुप्त सूचना पर ऑपरेशन सेल इंचार्ज अमनजोत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन के पीछे नाका लगाया था। इसी बीच पुलिस ने जब एक टाटा टियागो कार को रुकवाकर उसके दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी है। पुलिस के अनुसार आरोपी चंडीगढ़ में हेरोइन लेने आए थे। आरोपियों ने कांगड़ा से गाड़ी चोरी की थी और उस पर फर्जी नंबर लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें