फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मौलीजागरां में रविवार दोपहर 26 वर्षीय एक महिला ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मौलीजागरां कॉलोनी निवासी निप्पू देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को सेक्टर-32 स्थित अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, निप्पू देवी का पति मजदूरी करता है। रविवार को वह काम पर गया हुआ था। घर में निप्पू के अलावा उसके दो बच्चे थे। एक की उम्र एक साल जबकि दूसरे की उम्र पांच साल है। घटना के समय दोनों बच्चे बाहर खेल रहे थे। थोड़ी देर बाद जब बच्चे अंदर आए तो मां को फंदे से लटका देखा। इसके बाद पांच वर्षीय बच्चा भागते हुआ बाहर आया और बोला मम्मी लटक गई... मम्मी लटक गई। इसके बाद पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें