फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वनडे टूर्नामेंट में रेलवे ने चंडीगढ़ को 246 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुणे में चल रहे महिला वनडे टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में चंडीगढ़ को रेलवे से 246 रनों से करारी शिकस्त मिली। रेलवे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एस मेघना की 142 और मिताली राज की 87 रनों की पारी से निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 356 रन जुटाए। गेंदबाजी में पारुल सैनी ने 2 विकेट, जबकि प्रिंयका गुलेरिया और रजनी देवी ने एक-एक विकेट चटकाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की पूरी टीम 43वें ओवर में 110 रनों पर ही सिमट गई, जिसमें सर्वाधिक स्कोर मनीशा बधन का 47 रन रहा। चंडीगढ़ का अगला मुकाबला सोमवार को ओडिशा से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें