चंडीगढ़। नया क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर धनास निवासी एक व्यक्ति से 21 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सारंगपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में ओम प्रकाश ने बताया कि वह धनास के स्मॉल फ्लैट में रहते हैं। उनके मोबाइल पर एक युवती का फोन आया। उसने कहा कि वह एक्सिस बैंक से बोल रही है। इसके बाद उसने नया क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर बैंक से जुड़ी जानकारी मांग ली। विश्वास दिलाने के लिए उसने कई सारे मैसेज भेजा और मोबाइल पर आया ओटीपी पूछ लिया, जिससे उनके खाते से 21 हजार रुपये उड़ गए। पुलिस अब मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।