फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने और चौकियों में हेड कांस्टेबल की जगह तैनात हैं एएसआई, जल्द होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के पुलिस थानों और चौकियों में हेड कांस्टेबल की जगह हाल ही में पदोन्नत हुए एएसआई तैनात हैं। नियमानुसार, हेड कांस्टेबल रैंक के पुलिसकर्मी को ही मुंशी के पद पर तैनात किया जाता है। इसे लेकर चंडीगढ़ पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। जल्द उन्हें पद के अनुसार स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएसपी रामगोपाल ने कहा कि इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई है। हेड कांस्टेबल से एएसआई पद पर पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों के जल्द ही फेरबदल किए जाएंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार 10 पुलिस थाने और चार चौकियों में मुंशी के पद पर एएसआई तैनात हैं। इन पुलिसकर्मियों का पदोन्नति के बाद स्थानांतरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें