फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाहकार परिषद के सदस्यों के साथ आज बैठक करेंगे नए प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित वीरवार को शाम चार बजे अपने सलाहकार परिषद के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। यूटी गेस्ट हाउस में होने वाली इस बैठक में कोई एजेंडा नहीं लाया जाएगा। इससे पहले सुबह 11 बजे नए प्रशासक यूटी प्रशासन के सभी अधिकारियों से मिलेंगे और चंडीगढ़ में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की रिपोर्ट लेंगे।
विज्ञापन

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मंगलवार को ही पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ प्रशासक के तौर पर शपथ ली है। वह वीरवार को अधिकारियों से मिलेंगे और आने वाले दिनों में किस तरह से कार्य किए जाएंगे, इसे लेकर चर्चा होगी। प्रशासकीय सलाहकार परिषद के सदस्यों में शहर के राजनेता, वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी, उद्योगपति, पूर्व आईएएस-पीसीएस अधिकारी, पूर्व सेना के अधिकारी व अन्य लोग शामिल हैं। आखिरी बार 10 फरवरी 2021 को वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में यह बैठक हुई थी। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन अब तक किसी पर गंभीरता से कार्य नहीं हुआ है। यूटी प्रशासक के सलाहकार परिषद की बैठक में कुछ मुद्दे हर बार मीटिंग में उठते हैं। जैसे शहर में यातायात का भार कम करने के लिए आउटर रिंग रोड बनाने, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रास्ता, मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (एमआरटीएस), पंचकूला के लिए चंडीगढ़ से अतिरिक्त सड़क निर्माण। मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (एमआरटीएस) पर पहली बार साल 2010 में चर्चा हुई थी। 10 फरवरी को हुई बैठक में भी इस चर्चा हुई। 20 सितंबर 2019 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई 29वीं नॉर्दर्न जोनल काउंसिल (एनजेडसी) की बैठक में भी आउटर रिंग रोड, एयरपोर्ट, सुखना और पीजीआई पर बढ़ रहे बोझ को लेकर चर्चा हुई थी, लेकिन अब तक कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें