चंडीगढ़। शहर में शनिवार को डेंगू के 25 नए केस मिले। इनमें सेक्टर 24, सेक्टर38 वेस्ट, बापूधाम, बुडै़ल, डड्डूमाजरा, दड़वा, हल्लोमाजरा, मनीमाजरा और मौलीजागरां के मरीज शामिल हैं। डेंगू के मरीजों केस की संख्या 1035 पर पहुंच गई है। नवंबर में डेंगू के 146 मरीज मिले हैं। वहीं, अब तक अन्य प्रदेशों के 358 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। ब्यूरो
शहर में कोरोना का एक मरीज मिला
चंडीगढ़। शहर में शनिवार को कोरोना का एक मरीज मिला। वहीं, 5 मरीज ठीक होकर घर लौटे। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 966 संदिग्धों की जांच की। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 29 रह गई है। अब तक 820 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्यूरो