फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजीत सिंह हत्याकांड: सीबीआई स्पेशल कोर्ट में हुई सुनवाई, अब मामले में 24 अगस्त को सुनाया जाएगा फैसला

Wed, 18 Aug 2021 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)

सार

10 जुलाई 2002 को डेरे की प्रबंधन समिति के सदस्य रहे कुरुक्षेत्र के रंजीत सिंह का मर्डर हुआ था। पुलिस जांच से असंतुष्ट रंजीत के पिता ने जनवरी 2003 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
सीबीआई स्पेशल कोर्ट में रंजीत हत्याकांड की सुनवाई। - फोटो : DEMO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंजीत सिंह हत्याकांड मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में बुधवार को सुनवाई पूरी हो गई और अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। सुनवाई में आरोपी डेरामुखी गुरमीत राम रहीम और कृष्ण कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए, जबकि आरोपी अवतार, जसवीर और सबदिल कोर्ट में हाजिर रहे।

विज्ञापन

 
सीबीआई के वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि बुधवार को अभियोजन को अपना पक्ष रखना था लेकिन अदालत ने उसकी अर्जी खारिज कर दी। सीबीआई जज डॉ. सुशील कुमार गर्ग की कोर्ट में करीब ढाई घंटे बहस चली। फैसला 24 अगस्त तक सुरक्षित रख लिया। 19 साल पुराने इस मामले में 12 अगस्त को बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी हो गई थी। 

गुमनाम चिट्ठी से हुआ था यौन शोषण का खुलासा
10 जुलाई, 2002 को डेरे की प्रबंध समिति के सदस्य रहे कुरुक्षेत्र निवासी रंजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी। डेरा प्रबंधन को शक था कि रंजीत सिंह ने साध्वी यौन शोषण की गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से ही लिखवाई थी। पुलिस जांच से असंतुष्ट रंजीत के पिता ने जनवरी 2003 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। 2007 में कोर्ट ने आरोप तय किए थे।
विज्ञापन


उम्रकैद की सजा काट रहा है राम-रहीम
गुरमीत राम रहीम को साध्वियों से यौन शोषण के मामले में पहले ही 20 साल की सजा हो चुकी है और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में वह उम्रकैद की सजा सुनारिया जेल में काट रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें