फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, घायल बुजुर्ग को निजी अस्पताल में भर्ती कर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रेड लाइन जंप करने के चक्कर में कार चालक ने एक्टिवा चालक को टक्कर मार दी। इस कारण एक्टिवा सवार बुजुर्ग को काफी चोटें आई हैं। हादसे के बाद कार चालक बुजुर्ग को अपनी कार में बैठाकर सेक्टर 21 के निजी अस्पताल में दाखिल करवाने ले गया। बुजुर्ग को दाखिल करवाने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता सेक्टर 16 निवासी प्रणव ने बताया कि वह सुबह के समय सेक्टर 3 ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सैर करने गया था।
विज्ञापन

सैर कर सुबह 7.30 बजे स्टेडियम से निकल रहा था। उसी दौरान उसके दोस्त हर्ष के दादा तेजराज गुप्ता अपनी एक्टिवा से सेक्टर 21 की तरफ ग्रीन लाइट होने पर जा रहे थे। उस समय घग्गर पुल की ओर से आ रही कार ने रेड लाइट जंप करने की तेजी में एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से एक्टिवा सवार नीचे गिर पड़ा और उसे काफी चोटें आई। कार सवार बुजुर्ग को तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गया। एडमिट करवाने के बाद वहां से फरार हो गया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें