फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय परिवार उत्थान योजना : बैंकवार लंबित आवेदनों की उपायुक्त ने की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना को लेकर जिले के विभिन्न बैंक प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त महावीर कौशिक ने बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने बैंकवार लंबित आवेदनों की समीक्षा कर बैंकों को विभिन्न योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों को 26 अप्रैल तक स्वीकृत करने के निर्देश दिए, ताकि लाभार्थियों को जल्द से जल्द योजनाओं का लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बैंकों को निर्देश दिए कि बिना किसी उपयुक्त कारण के आवेदनों को रद्द न किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का मुख्य उद्देश्य एक लाख सालाना से कम आय वाले अति गरीब परिवारों की आय को कम से कम 1.80 लाख रुपये बढ़ाकर उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाना है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य से जिला में दो चरण में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें 18 विभिन्न विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ प्रदान किया गया।
इसके अलावा मेलों के दौरान बैंकों द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने के लिए लाभार्थियों से आवेदन भी लिए गए थे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त आयूष सिन्हा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, लीड बैंक मैनेजर ब्रजेश सिंह, सहित जिला के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें