पंचकूला। उपायुक्त महावीर कौशिक ने लघु सचिवालय के नए भवन में स्थित जिला रोजगार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाजिरी और मूवमेंट रजिस्टर चेक किया। उपायुक्त ने जिला रोजगार कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों से बातचीत की और सक्षम युवा योजना और बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत प्राप्त आवेदनों और उन पर की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी शालिनी गुप्ता भी उपस्थित थीं।
इससे पूर्व उपायुक्त महावीर कौशिक ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस के पहले क्वार्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ मशीनों का सीरियल नंबर के अनुसार मिलान भी किया। इस मौके पर निर्वाचन सहायक तहसीलदार अजय राठी भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने लघु सचिवालय के नए भवन में लगे अग्नि शमन यंत्र का भी निरीक्षण किया।