फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाउडस्पीकर लगे वाहनों के फल सब्जी बेचने पर लगे प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। समाजसेवी संस्था श्री मथुरादास लाजवंती सुभाष हितैषी फाउंडेशन की बुधवार को बैठक हुई। इसमें सेक्टरों की गलियों में लाउडस्पीकर लगाकर फल -सब्जी, कबाड़ी व अन्य वेंडर्स की ओर से लाउडस्पीकर लगाकर सामान बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। फाउंडेशन के चेयरमैन भारत हितैषी ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता एवं मेयर कुलभूषण गोयल से अनुरोध किया कि वह इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करवाएं।
विज्ञापन

भारत हितैषी ने बताया कि हर सेक्टर में घूम फिरकर फल, सब्जी बेचने वाले वेंडर्स को लाइसेंस देकर जहां एक तरफ सेक्टर वासियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, वहीं रेहड़ी फड़ी वालों को सुव्यवस्थित तरीके से रोजगार अवसर प्रदान करना सराहनीय कदम है। भारत हितैषी ने सेक्टरों में लाउडस्पीकर लगे वाहनों द्वारा सारा दिन ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर रोष व्यक्त किया।
फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक एवं वरिष्ठ नागरिक डॉ. एस कुमार ने बताया कि सुबह से ही लाउडस्पीकर लगे वाहन फल सब्जी व अन्य घरेलू वस्तुएं बेचने के लिए सेक्टरों में घूमना शुरू कर देते हैं, जिससे बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। मुख्य मार्गदर्शक एसके शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के कारण अधिकतर विद्यार्थी एवं कर्मचारी घरों से ऑनलाइन पढ़ाई में कामकाज कर रहे होते हैं और लाउडस्पीकरों का शोर उनके काम में बाधा बन रहा है।
विज्ञापन

वेंडर्स से शपथ पत्र लिया जाए
मुख्य सलाहकार प्रोफेसर बीके गुप्ता ने मांग की कि नगर निगम की ओर से सेक्टर वाइज 20 लाइसेंस जारी करते समय इन वेंडर्स से शपथ पत्र लिया जाए कि वह अपनी रेहड़ी को सेक्टरों में घूमाते समय उस पर लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं करेंगे। फाउंडेशन के संरक्षक बीएम कौशिक ने कहा कि सेक्टरों में फल सब्जी बेचने के लिए ट्रैक्टर ट्राली एवं टेंपो का प्रयोग किया जा रहा है। इनसे सेक्टर की गलियों में वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है। मार्गदर्शक एमसी स्वामी ने बताया कि पंचकूला की गलियों में ट्रैक्टर ट्राली पर वेंडर्स द्वारा फल सब्जी बेचने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। इस अवसर पर बैठक में केवल वशिष्ठ, अमित गुप्ता, कुसुम कुमार अरोड़ा, सुभाष शर्मा, एसपी विज, प्रेम लाल गुप्ता, दिनेश सिंगला, शिव कुमार वर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें