फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई के प्रो. जसप्रीत और डॉ. सवलीन एक्सीलेंस अवार्ड से हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई एडवांस आई सेंटर के प्रो. जसप्रीत सुखीजा और डॉ. सवलीन कौर को आंख संबंधी बीमारियों के इलाज में किए गए शोध के लिए एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

पीडियाट्रिक ऑप्थल्मोलॉजी डिवीजन के दोनों ही विशेषज्ञों को पिछले हफ्ते भोपाल में आयोजित स्ट्रैबिस्मस एंड पीडियाट्रिक ऑप्थल्मोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में सम्मानित किया गया। प्रो. जसप्रीत सुखीजा को प्रतिष्ठित प्रो. बीएस गोयल एक्सीलेंस इन स्ट्रैबिस्मोलॉजी अवार्ड 2021 प्रदान किया गया। यह स्ट्रैबिस्मस एंड पीडियाट्रिक ऑप्थल्मोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से दिए गए सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक है। यह उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने वर्षों से बाल चिकित्सा नेत्र विज्ञान और स्ट्रैबिस्मस के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है।
प्रो. सुखीजा 15 साल से बच्चों में आंखों की बीमारियों पर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उसी डिवीजन में सहायक प्रो. डॉ. सवलीन कौर ने जटिल स्ट्रैबिस्मस सर्जरी के प्रबंधन में नवीनतम इमेजिंग टूल्स पर अपने शोध कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार प्राप्त किया। पीडियाट्रिक ऑप्थल्मोलॉजी डिवीजन की कुछ अन्य हालिया उपलब्धियों में बच्चों में मोतियाबिंद पर डॉ. सुखीजा ने शोध कार्य था, जिसे ब्रिटिश पीडियाट्रिक ऑप्थल्मोलॉजी सोसाइटी की वार्षिक बैठक में सर्वश्रेष्ठ तीन पेपरों में से एक के रूप में चुना गया था। दोनों ही विशेषज्ञों को हाल ही में दिल्ली नेत्र रोग सोसाइटी के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय नेत्र विज्ञान स्टार पुरस्कार भी दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें