फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : कृषि विभाग ने कब्जे में लिया भंडारण निगम में हुईं नियुक्तियों का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा भंडारण निगम में आईएएस अशोक खेमका के कार्यकाल के दौरान हुई नियुक्तियों का रिकॉर्ड कृषि विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। निगम के वर्तमान प्रबंध निदेशक (एमडी) संजीव वर्मा ने कृषि विभाग के उप सचिव को रिकॉर्ड सौंपते हुए लिखा है कि खेमका अपने समय में नियुक्त हुए अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ चल रही जांच को भी प्रभावित कर रहे हैं। इसलिए सरकार सभी दृष्टिकोण को देखते हुए विचार करे। 16 अधिकारियों, कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। सारा मूल रिकॉर्ड कृषि विभाग को सौंपने के कारण जांच को पूरा करने में दिक्कत आएगी। आईएएस वर्मा ने रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ करने के खेमका के आरोप भी बेबुनियाद बताए हैं। वर्मा ने लिखा कि खेमका की अध्यक्षता वाली कार्यकारी समिति ने अयोग्य उम्मीदवारों का चयन किया। अब वह निराधार आरोप लगाकर पुलिस जांच में देरी कराना चाहते हैं। निगम ने खेमका के समय नियमों के खिलाफ हुई 16 से अधिक नियुक्तियों की जांच शुरू की गई है। 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

वर्मा ने की सीबीआई को जांच सौंपने की मांग
वर्मा ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि पंचकूला में खेमका ने एफआईआर नंबर 171 और मैंने 170 नंबर दर्ज कराई हुई है। दोनों की उचित जांच के लिए मामला सीबीआई को सौंपा जाए। इससे दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।
वर्मा और खेमका में बढ़ता जा रहा टकराव
वर्मा और खेमका दोनों की शिकायत पर पंचकूला के सेक्टर-5 पुलिस थाना में विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। खेमका ने नियुक्तियों के रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ होने के आरोप लगाए थे। इस पर कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) ने छह मई को भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड सौंपने के आदेश दिए थे। साथ ही निगम को कहा था कि रिकॉर्ड को वर्मा से दूर सुरक्षित रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें