फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन करता है कार्रवाई, अगले दिन फिर नजर आने लगती हैं झुग्गियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के स्लम क्षेत्र को हटाना भी जिला प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम की तरफ से महीने में कई बार अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बनी झुग्गियों को हटाया भी जाता है, मगर टीम के जाने के बाद फिर से झुग्गियों को वहीं पर बना दिया जाता है।
विज्ञापन

पंचकूला के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष ने अपने सात सरोकारों में स्लम फ्री पंचकूला को भी शामिल किया था। इस सरोकार को पूरा करने के लिए एचएसवीपी, नगर-निगम और पुलिस विभाग की संयुक्त ड्राइव चलाई जाती है। सेक्टर-6 एमडीसी में वीरवार को भी एचएसवीपी ने 102 झुग्गियों को हटाया है। इसके बावजूद शहर को स्लम फ्री करने की योजना सिरे नहीं चढ़ रही है।
शहर में इन जगहों पर हैं झुग्गियां
वैसे तो शहर के लगभग सभी सेक्टरों में थोड़ी-थोड़ी झुग्गियां बनी हुई हैं। मगर सेक्टर-6 एमडीसी, गांधी कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, मद्रासी कॉलोनी, खड़क मंगोली, सेक्टर-5, 4, 21, 20, 14 और अमर टैक्स के पास झुग्गियां बनी हुई हैं। सेक्टर-14 में काफी संख्या में झुग्गियां हैं।
विज्ञापन

शहर की सुंदरता पर बनी ग्रहण
ये झुग्गियां शहर की सुंदरता पर ग्रहण बनी हुई हैं। चंडीगढ़ से सटा होने और कई विभागों के मुख्यालय होने के चलते पंचकूला में रोज ही वीआईपी मूवमेंट रहती है। प्रदेशभर से लोग यहां आते हैं। मगर इस सब के बीच ये झुग्गियां शहर की सुंदरता को नुकसान पहुंचाती हैं।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से लगातार अभियान चलाकर अतिक्रमण और झुग्गियों को हटाया जा रहा है। इसके अलावा विभाग की टीम लगातार शहर का दौरा कर जायजा लेती हैं। जहां भी झुग्गियां बनाई जाती हैं, वहां विभाग द्वारा कार्रवाई की जाती है। - हरजीत, जेई, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें