फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार में विस अध्यक्ष ने लोगों की सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर -17 स्थित अपने निवास पर जनता दरबार आयोजित कर स्थानीय और ग्रामीण लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ज्ञानचंद गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को उन समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश दिए। इसके अलावा गुप्ता ने पूर्व के मामलों पर की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनता का हित सबके लिए सर्वोपरि है। उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी सरकार व जनता के बीच की कड़ी हैं। यह जनता की बात सरकार व सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि वे जन सेवक के रूप में अपने कर्तव्यों का निष्ठा से निर्वहन करें और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। उन्होंने कहा कि वे समय-समय पर जनता दरबार का आयोजन करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जनता दरबार आयोजित करने से वे लोगों से रू-ब-रु होने के साथ-साथ उनकी समस्याओं से परिचित होते हैं ताकि उनका समय पर व सही ढंग से समाधान किया जा सके।
उन्होंने ने कहा कि लोगों को उनकी पात्रता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए कौशल विकास निगम का गठन किया गया है, जिसके अंतर्गत युवाओं को अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद उनकी योग्यता के आधार पर उन्हें निगम द्वारा रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि पंजीकरण हो गया है तो निगम की ओर से संदेश आने की प्रतीक्षा करें। उन्हें इस दिशा में जल्द ही संदेश प्राप्त होगा। इसके अलावा जिन अकुशल युवाओं का पंजीकरण नहीं हुआ है उनके लिए भी जल्द ही पोर्टल अपडेट हो जाएगा और उनका पंजीकरण भी जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें