फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : मेयर ने नगर निगम में चेक की हाजिरी रजिस्टर, पांच कर्मचारी मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मेयर कुलभूषण गोयल ने सेक्टर 4, 12ए और सेक्टर 14 का निरीक्षण कर ठेके पर लगे कर्मचारियों की हाजिरी चेक की। इस दौरान 5 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए, जिनकी मेयर ने गैर हाजिरी लगा दी। बाकी सभी कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात मिले। सेक्टर 4 में लोगों के विभिन्न कामों के लिए कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निर्वाह कर रहे थे। जिन लोगों को सूचना थी कि आज कार्यालय खुलेगा, वह टोकन लेकर अपने काम करवाने के लिए सीटों पर बैठे थे।
विज्ञापन

सेक्टर 4 नगर निगम के सीएफसी सेंटर में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रॉपर्टी टैक्स, यूआईडी, सहित लोगों के विभिन्न काम किए जाते हैं। पिछले कई सालों से शनिवार को नगर निगम कार्यालय बंद रहता था। जिन लोगों की शनिवार को छुट्टी होती थी, वह अपने काम करवाने के लिए नहीं आ पाते थे। लोगों का कहना है कि जिन कर्मचारियों की पब्लिक डीलिंग से संबंधित ड्यूटी है, उन्हें शनिवार को ड्यूटी पर बुलाकर काफी लाभ मिल रहा है। नगर निगम में ठेके पर लगे कर्मचारियों को शनिवार की भी सेलरी मिलती है, लेकिन वह छुट्टी पर रहते थे। इसके बाद पिछले दिनों नगर निगम आयुक्त की तरफ से आदेश जारी करके ठेके पर लगे कर्मचारियों को शनिवार को भी कार्यालय में आने के आदेश जारी किए गए थे।
महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि नगर निगम लोगों की सुविधाओं के लिए काम करता है, इसलिए कई दिनों से उनके पास लोगों की मांग आ रही थी कि शनिवार को यदि कार्यालय लगेगा, तो वह अपने विभिन्न काम आसानी से करवा सकेंगे। ज्यादातर सरकारी नौकरी पेशा लोग सोमवार से शुक्रवार तक ड्यूटी पर रहते हैं, शनिवार को उनकी छुट्टी होती है। नगर निगम के कार्यालय में भी छुट्टी होने के कारण वह अपना काम नहीं करवा पाते थे। जिसके बाद अब ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को कार्यालय में आने संबंधी आदेश जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें