फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : जिला नगर योजनाकार की टीम ने गिराया अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिला नगर योजनाकार की टीम ने शुक्रवार को बरवाला के प्लासरा और बतौड़ में अवैध रूप से निर्माणाधीन चार दुकानों को गिराया। यह कार्रवाई जिला नगर योजनाकार प्रियम भारद्वाज के नेतृत्व में सचिव मार्केट कमेटी बरवाला दीपक कुमार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला नगर योजनाकार पंचकूला प्रियम भारद्वाज ने बताया कि अवैध निर्माण को हटाने से पहले नोटिस भी दिया गया था। इसके बाद भी निर्माण को नहीं हटाया गया। इस कारण विभाग को कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने लोगों से अनुरोध कर कहा कि विभाग से सीएलयू की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार के छोटे या बड़े अवैध निर्माण और अनुसूचित रोड के साथ लगती 30 मीटर प्रतिबंधित पट्टी में कोई भी निर्माण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें