उन्हें पंचकूला के बिल्डरों व उद्योग जगत से जुड़े लोगों से फायर ब्रिगेड कार्यालय के विरुद्ध शिकायतें मिल रही थीं कि फायर स्टेशन में बिना किसी कायदे-कानून के कार्य किया जा रहा है। कुछ एनओसी दो दिन में जारी कर दी जाती है और कुछ को बिना किसी कारण के 3-4 महीने तक लंबित रखा जाता है। इसके बाद विस अध्यक्ष ने फायर अधिकारियों सहित कर्मचारियों को फटकार भी लगाई थी, लेकिन नतीजा जीरो रहा।
घटनाओं पर एक नजर
-9 जनवरी 2012 को सेक्टर-26 के एक मकान में आग से लाखों रुपये का नुकसान
-30 दिसंबर 2011 को सेक्टर-4 हरिपुर में एक मकान में लगी आग। हजारों का नुकसान
-23 जनवरी 2012 को रामगढ़ स्थित जंगलों में आग लगने से सैकड़ों पेड़ जलकर राख
2 फरवरी 2010 को हुडा कार्यालय सेक्टर-6 में आग लगने से सरकारी नुकसान
-7 जुलाई 2011 को बुढ़नपुर में एक गैस सिलेंडर में आग लगने से छत उड़ी
-27 जन 2012 को औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में एक फर्नीचर फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपये का सामान
-7 नवंबर 2012 को औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 की फैक्ट्री-220 में धमाके के बाद लगी आग में एक व्यक्ति की मौत
-19 जून 2014 को एक वाटर प्यूरीफायर की फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान
-15 जनवरी 2015 को सेक्टर-11 की रेहड़ी मार्केट में आग से लाखों रुपये का सामान जला
-21 जून 2015 को सेक्टर-9 के माइक्रो बेवरी में आग
-24 अप्रैल 2016 को सेक्टर-10 के होटल वेस्टर्न कोर्ट में आग लगी
23 मार्च 2016 को सेक्टर-12 के एक घर में आग से सास-बहू की मौत
-फरवरी 2017 सेक्टर-20 की दो दुकानों में लाखों का नुकसान
-24 मई 2017 सेक्टर-16 और 7 के दो शोरूमों में आग से लाखों का नुकसान
-28 अप्रैल 2018 को सेक्टर 16 में एक डिपार्टमेंटल स्टोर जलकर राख हो गया
-अप्रैल 2018 सेक्टर-23 के डंपिग ग्राउंड में शुक्रवार शाम को आग लग गई, घग्गर पार के सेक्टरों में धुआं फैल गया
- 9 जून 2019 बुढ़नपुर गांव में दो फैक्ट्री की खाली जमीन पर आग लग गई
-2020 अगस्त में औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित केमिकल फैक्ट्री आग। आग के दौरान फैक्ट्री में एक के बाद एक हुए 20 धमाके हुए।
सुरक्षा मानकों के लिहाज से सभी को एनओसी के लिए अप्लाई करना चाहिए। अगर एनओसी के लिए कोई ऑनलाइन आवेदन करता है, तो उसके सारे कागजात सही हैं, तो 15 दिनों के भीतर एनओसी उसे मिलेगी। -ज्ञानचंद गुप्ता, विस अध्यक्ष
औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 प्लॉट नंबर-286 स्थित वेस्टवुड फैक्टरी में आग लगने की घटना के बाद तीन की मौत हो चुकी है। वहीं चौथे घायल की पहचान जसवंत के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति जसवंत (23) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जसवंत का परिवार अभी तक यहां नहीं पहुंचा है। जसवंत कुमार चंडीगढ़ के रायपुर कलां में रहते हैं। सेक्टर-6 आईसीयू वार्ड में अभी जसवंत कुमार को भर्ती किया गया है। अभी उनकी हालात नाजुक बनी हुई है। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
सीएम ने परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की
सीएम मनोहर लाल ने तीन मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायल एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह जानकारी हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दी है। गुप्ता ने बताया कि मृतकों में 21 वर्षीय उपदेश, 32 वर्षीय सोनाली और 45 वर्षीय ममता शामिल हैं, जबकि 32 वर्षीय जसवंत उपचाराधीन है।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वेस्टवुड फर्नीचर फैक्टरी में लगी आग से हुए नुकसान का जायजा लिया था। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने घटना की न्यायिक जांच एसडीएम पंचकूला को सौंपी है। वे इसकी रिपोर्ट दो सप्ताह में देंगे। वहीं गुप्ता ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया था और डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर तरसेम को निर्देश दिए थे कि औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में यदि हाइड्रेंट की व्यवस्था है तो उसकी जांच की जाए कि वह चालू स्थिति में है या नहीं और यदि वहां हाइड्रेंट की व्यवस्था नहीं है तो इसका एक प्रस्ताव शीघ्र बनाकर भिजवाया जाए ताकि इसकी व्यवस्था की जा सके।