पंचकूला। सेक्टर-10 और 15 की डिवाइडिंग रोड पर रविवार रात को तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे स्कूटर सवार सेक्टर-10 की तरफ से सेक्टर-15 की तरफ जा रहा था। तभी सेक्टर-9 की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार सवार ने स्कूटर सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें स्कूटर सवार की बुरी तरह से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल सेक्टर-10 चौकी पुलिस ने कार और स्कूटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।