फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : स्ट्रीट लाइट रिपेयर करते समय करंट के चपेट में आया सुपरवाइजर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। बिना सेफ्टी उपकरणों के स्ट्रीट लाइट रिपेयर करते समय सुपरवाइजर 11 केवी लाइन की चपेट में आकर घायल हो गया। करेंट लगने के बाद हुए हादसे के बाद घायल को साथियों ने अस्पताल पहुंचाया। चोट लगने के कारण सिर में टांके लगाए गए हैं। इसके अलावा सीढ़ी से नीचे गिरने के कारण हाथों में भी चोट लगी है। नगर परिषद कालका के जेई का कहना है कि सुपरवाइजर को करेंट नहीं लगा था। यह सीढ़ी से नीचे गिरा था।
विज्ञापन

सुपरवाइजर सौरभ कुमार ने बताया कि वे पिंजौर की लेेखराम कॉलोनी में बुधवार को स्ट्रीट लाइट की रिपेयर कर रहे थे। सीढ़ी पर खड़े होकर ट्यूब सेट निकालते समय वहां से गुजर रहे 11केवी लाइन के संपर्क में आ गए। इसके बाद वे अचानक सीढ़ी से नीचे गिर गए। साथियों ने उनको उठाकर अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान उनके हाथों में दास्ताने, हेल्मेट होता तो शायद यह हादसा नहीं होता। उन्होंने हादसे के लिए नगर परिषद को जिम्मेदार ठहराया है।
नगर परिषद में कार्यरत अन्य कर्मचारियों ने बताया कि काम करने के दौरान हेल्मेट, दास्ताने, बेल्ट, बरसाती आदि सेफ्टी टूल्स नगर परिषद द्वारा दिए जाने चाहिए। उनके पास सुरक्षा उपकरण नहीं हैं। सुरक्षा उपकरण न होने की वजह से कर्मचारियों को अपनी जान हथेली पर रखकर काम करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि पहले कर्मचारी सेफ्टी टूल्स उपलब्ध करवाने के लिए प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इसके बाद भी सेफ्टी टूल न होने की वजह से हादसा हो रहा है।
विज्ञापन

सुपरवाइजर को करंट नहीं लगा है। सीढ़ी से उतरते समय वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया। उसके हाथ में जो ट्यूब सेट था, वह उसके सिर में लग गया। पूर्व में सेफ्टी उपकरण उपलब्ध करवाए थे, अगर वे कहेंगे तो उन्हें और उपकरण उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। सुनील कुमार, जेई, नगर परिषद कालका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें