फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : बाइक की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कमांड अस्पताल के सामने पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे व्यक्ति की मौत हो गई। चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में कपिल निवासी जलवायु विहार नोएडा ने बताया कि वह अपने भाई विक्रम राय के साथ 17 फरवरी की रात 11.45 बजे पैदल माता मनसा देवी की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक ने उनको कमांड अस्पताल के सामने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वे बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उनको सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने विक्रम राय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें