बरवाला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के अध्यक्ष, जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता की देखरेख में खटोली में मेगा लीगल कैंप का आयोजन किया गया। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम दानिश गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खटोली के मेगा लीगल कैंप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, समाज कल्याण विभाग, आयुष विभाग, दुर्गा शक्ति, यातायात पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मत्स्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए थे।
सभी विभागों ने कैंप के दौरान मौजूद लोगों और विद्यार्थियों को अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी। स्कूल प्रिंसिपल रूमा आनंद द्वारा इस मेगा कैंप के प्रबंध किए गए थे। कैंप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैनल एडवोकेट मोना ठाकुर और पीएलवी पवन राणा द्वारा करीब 350 लोगों और विद्यार्थियों को प्राधिकरण द्वारा दी जा रही कानूनी सहायता की विस्तार से जानकारी दी गई।
इस मौके पर आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर बरवाला मनिका शर्मा, फिशरी ऑफिसर नीलम कटारिया, डॉक्टर वैशाली, पुलिस चौकी इंचार्ज बरवाला मुकेश कुमार, एसआई ट्रैफिक ओम प्रकाश, दुर्गा शक्ति से रमनदीप कौर, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार के अलावा स्वामी देवी दयाल, लॉ कॉलेज के स्टूडेंट मानसी, खुशी व स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर भूपेश, डीपीई रमन सहित अन्य सभी स्टाफ सदस्य, विद्यार्थी व ग्रामीण मौजूद रहे।