पंचकूला। सेक्टर-14 राजकीय महिला महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा छात्रा सोमवार को शाम 5 बजे वेला बिस्टा चौक के पास बस से गिर गई। सरकारी बस से गिरने के बाद युवती को सिर और जबड़े में चोट आई है। घायल युवती को स्कूटी सवार दो लड़कों ने सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचना दी। जिस बस में युवती सवार थी, वह रुकी नहीं।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-14 राजकीय महिला महाविद्यालय में भारती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह बस से अपने घर मोरनी जा रही थी। जैसे ही वह वेला विस्टा चौक पर पहुंची। वह बस से फिसलकर नीचे गिर गई। बस से गिरने के बाद उनके सिर और आंख पर चोट आई। गिरने के बाद चालक ने बस नहीं रोकी। युवती रोड पर गिरी तो स्कूटी सवार दो लड़कों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद बीए प्रथम वर्ष की छात्रा भारती के पिता जगन्नाथ जाबयाल को सूचना दी।
उन्होंने बताया कि बेटी की हालत खतरे से बाहर है। पंचकूला बस स्टैंड से चलने वाली बसों में भीड़ अधिक रहती है। मोरनी रूट पर केवल तीन से चार बसों का संचालन हो रहा है। उनकी मांग है कि बस का संचालन बढ़ाया जाए जिससे कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।