फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने किया संगठन भंग, नए सिरे से होगा गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा में पुराने संगठन को भंग कर दिया है। पार्टी अब नए सिरे से संगठन का गठन करते हुए आने वाले समय में होने वाले चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएगी। नए सिरे से जिला अध्यक्ष और प्रकोष्ठों का गठन किया जाएगा। पार्टी ने हरियाणा में होने वाले चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के विधायक सौरव भारद्वाज को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

हरियाणा में आप का संगठन पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद के कार्यकाल में बनाया गया था। करीब दो साल से नवीन जयहिंद पार्टी बैनर की बजाये निजी बैनर तले सक्रिय हैं। जिसके चलते अब पार्टी हाईकमान ने नए चेहरों को हरियाणा में उतार दिया है।
सुशील गुप्ता व सौरव भारद्वाज ने सोमवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। बहुत जल्द नए संगठन का एलान कर दिया जाएगा। पार्टी के सह प्रभारी से प्रभारी बने सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में विभिन्न राजनीतिक दलों के करीब 40 पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद आप के संपर्क में हैं। आप द्वारा धरातल पर सर्वे करवाया जा रहा है। इस सर्वे के बाद उन्हें पार्टी में शामिल करने पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें