फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकानों का शटर तोड़कर चोरी करने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-36 और 37 में दो दुकानों के शटर तोड़कर लाखों के मोबाइल और कीमती एसेसरीज चोरी करने के आरोपियों को ऑपरेशन सेल ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सारा सामान बरामद कर लिया। आरोपियों की पहचान सेक्टर-38 स्थित राजीव कालोनी शाहपुर निवासी रंजीत सिंह उर्फ सन्नी (25), अजय उर्फ मिस्टर बीन (19), डड्डूमाजरा गांव निवासी बलजीत सिंह उर्फ विक्की और विशाल कुमार उर्फ विशाल सेठ (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने सेक्टर-36 की दुकान से चोरी हुए 38 मोबाइल और एप्पल की घड़ी जबकि सेक्टर-37 की दुकान से चोरी हुए 12 मोबाइल और एक टैबलेट बरामद किया है। आरोपियों से बरामद सामान की कीमत लगभग 26 लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रातोंरात अमीर बनने का सपना देखने के मकसद से इस वारदात को अंजाम दिया था।
आरोपी सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट में बेचने आए थे मोबाइल व एसेसरीज
ऑपरेशन सेल के प्रभारी निरीक्षक अमनजोत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी की आरोपी सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट में चोरी के मोबाइल व अन्य एसेसरीज बेचने के लिए आए हैं। सूचना पर उन्होंने तुरंत एक टीम का गठन किया। टीम में एएसआई भूपिंदर सिंह, हवलदार अमरजीत सिंह, हवलदार नरिंदर, सिपाही संजीत सिवाच, सिपाही रमन, सिपाही गुरप्रीत रंधावा और सिपाही भुपिंदर सिंह को शामिल किया गया। टीम ने सेक्टर-22 स्थित मोबाइल मार्केट में दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पुलिस ने पहले सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की और फिर सूचना जु्टाकर उन तक पहुंची।
विज्ञापन

ऐसे की थी वारदात
बीती बुधवार रात चार युवक सेक्टर-37 स्थित बूथ नंबर 134 में श्री नाथ रिटेल का ताला तोड़कर रात 12.16 बजे घुसे और 18 मिनट में लाखों रुपये के मोबाइल और एसेसरीज चोरी कर फरार हो गए। इसके एक घंटे बाद आरोपी सेक्टर-36 स्थित बूथ नंबर 178 में छाबड़ा टेलीकॉम का ताला तोड़कर घुसे और 9 से 10 मिनट में लाखों रुपये के आईफोन, कीमती एसेसरीज समेत कई मोबाइल चोरी कर भाग निकले। दोनों ही वारदातों के दौरान आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पहले मामले में सेक्टर-39 थाना पुलिस जबकि दूसरे में सेक्टर-36 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें