फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू कुत्ते को घुमा रहे व्यक्ति को आवारा कुत्ते ने काटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पंचकूला के सेक्टर- 28 में सामने आया है। सोमवार देर रात सेक्टर-28 में आवारा कुत्ते ने एक व्यक्ति को बुरी तरह से काटकर उसे घायल कर दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

आवारा कुत्ते ने उसको आठ जगह काट कर घायल कर दिया। सेक्टर-28 निवासी मनीष ने बताया कि वे रात को अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहे थे। उसी दौरान वहां एक आवारा कुत्ता आ गया और उनके घर में घुसने लगा। मनीष ने कुत्ते को अंदर घुसने रोका तो उसने उन पर हमला कर दिया। आवारा कुत्ते ने उनके दोनों हाथ बुरी तरह से काट दिए।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और कुत्ते को भगाया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें