पंचकूला। अब तक जिला की तीन मंडियों में 82355 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 50615 मीट्रिक टन हैफेड व 31740 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहासिंग कॉरपोरेशन की ओर से खरीदी गई है। अब तक तीनों अनाज मंडियों में 82030 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। डीसी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक पंचकूला अनाज मंडी में 7802 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 1430 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग व 6372 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है। इसी प्रकार बरवाला अनाज मंडी में 42874 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 19370 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहासिंग व 23504 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई।
उन्होंने बताया कि रायपुररानी अनाज मंडी में अब तक 31679 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 10940 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग व 20739 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है। तीनों मंडियों द्वारा अब तक 82030 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है, जिसमें से पंचकूला अनाजमंडी में 7730 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। 1377 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन व 6353 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा धान का उठान किया गया है।
इसी प्रकार बरवाला अनाजमंडी में 42758 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है, जिसमें से 19254 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग व 23504 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि रायपुररानी अनाजमंडी में 31542 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है, जिसमें 10803 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग व 20739 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है।