फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का बिल देख बेसहारा महिला के उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन
84 हजार आया बिजली बिल, विभाग भी नहीं सुन रहा
विज्ञापन

- गरीब महिला दूसरे के घरों में काम कर पाल रही अपने पांच बच्चों का पेट
- बिल को ठीक करने के बजाय कनेक्शन काटने की बात करते हैं कर्मचारी

अनुभव अवस्थी
चंडीगढ़। बिजली विभाग की गलती का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। सेक्टर-25 में रहने वाली एक गरीब महिला को जब पता चला कि उसके घर का बिजली का बिल 84 हजार से अधिक आया है, तो उसके होश उड़ गए। महिला अपने पति की मौत के बाद से दूसरे के घरों में झाडू पोंछा कर पांच बच्चों को पाल रही है। महिला का कहना है कि उसके मकान का केवल चार माह का बिल बकाया है। इतना बिल कैसे आ गया। उधर, बिजली विभाग में कोई सुनने वाला नहीं है।
मकान नंबर 813 में रहने वाली कमलेश के पति सुरेश कुमार की मौत 10 साल पहले हो चुकी है। कमलेश ने बताया कि बिजली विभाग ने चार महीने का बकाया बिल 84 हजार 480 रुपये का भेज दिया है। कमलेश कम पढ़ी लिखी है। उसने दो दिन पहले बिल तो लाइनमैन से ले लिया, लेकिन बाद में जब उसे पड़ोसियों से पता चला कि बिल हजारों में आया है। बिल मिलने के बाद से वह कई बार विभागीय अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा चुकी है। अधिकारी बाद में आने को कहकर घर भेज देते हैं। उसका कहना है कि कर्मचारी कनेक्शन काटने की बात कहकर परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिनों से बच्चों ने नहीं खाया खाना
कमलेश पति की मौत के बाद मेहनत-मजदूरी कर बच्चों को पढ़ा-लिखा भी रही हैं। बड़ी बेटी पूजा ने बताया कि इतना अधिक बिल मिलने के बाद हम लोग बहुत दिक्कत में आ गए हैं। विभाग में सुनवाई नहीं हो रही। बहन आरती, राखी और भाई निखिल व अमन ने दो दिनों से खाना तक नहीं खा रहे हैं।



कोट
इसके लिए विभाग मेें आवेदन किया जा सकता है, अगर वहां कोई सुनवाई नहीं होती है तो मुझसे मिलें, बिल ठीक करवाऊंगा। -एमपी सिंह, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें