फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में डेंगू के 6 नए मरीज मिले, कुल आंकड़ा पहुंचा 858

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में 31 मरीजों का एलाइजा टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था। इसमें जिले के 6 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इनमें सेक्टर-15, सेक्टर-18, गांव सकेतड़ी के मरीज शामिल हैं। जहां से डेंगू के नए मामले सामने आए हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग ने एंटी लारवा दवा के छिड़काव के साथ इनडोर फॉगिंग करवाई है। अब तक अस्पताल की लैब में 7881 मरीजों के डेंगू सिरोलॉजी जांच के लिए सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें जिले के 858 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक यहां डेंगू से एक युवती की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें