फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सचिवालय में 43 कर्मचारियों ने किया महादान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकूला एवं जिला रेड क्रॉस सोसायटी, पंचकूला की ओर से ब्लड बैंक, पीजीआई और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लघु सचिवालय, पंचकूला में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया गया। इस शिविर में 43 कर्मचारियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

,इसका उद्घाटन पंचकूला के सिटी मजिस्ट्रेट गौरव चौहान ने किया। उन्होंने कर्मचारियों का आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वयं को रक्तदान के लिए तैयार रखे और हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। श्री शिव कांवड महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर रमेश नारंग एवं प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में गर्मी की वजह से रक्त और रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है।
रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है और हमारी संस्था की ओर से लगभग रोजाना रक्तदान शिविर लगाकर इसकी कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के लक्ष्मण सिंह रावत, मोहिंदर कौर, गुलशन कुमार, रिषभ नारंग और अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशंसापत्र, स्मृति चिन्ह और बैज लगाकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें