फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केटों के शौचालय की बदहाल : भारत हितैषी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। समाजसेवी संस्था श्री मथुरादास लाजवंती सुभाष हितैषी फाउंडेशन की बैठक वीरवार को हुई। इसमें शहर मार्केटों के अधिकांश शौचालयों की बदहाल खस्ता हालत पर चिंता व्यक्त की गई। हितैषी फाउंडेशन के चेयरमैन भारत हितैषी ने बताया कि बेशक हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और महापौर कुलभूषण गोयल पंचकूला शहर को साफ, सुंदर, स्वच्छ बनाने के लिए कृत संकल्प हैं, लेकिन सेक्टर 6, 7, 8, 9, 10 और 15 के मार्केट में बने शौचालयों की स्थिति लापरवाहीपूर्ण रवैया को दर्शाती हैं। फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक डॉ. एस. कुमार ने बताया कि वह कुछ दवाइयां खरीदने सेक्टर 6 की मार्केट में गए थे। गंदगी और बदबू के कारण वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया। यूरिन की पाइप टूटी हुई थी। फाउंडेशन के मार्गदर्शक एसके शर्मा, मुख्य सलाहकार प्रो. बीके गुप्ता ने बताया कि सेक्टर 10 की अंदरूनी मार्केट में बने शौचालय के दरवाजे टूटे हुए हैं। दीवारों की टाइलें टूटी हुई हैं, शौचालय में जाने के लिए इतनी ऊंची सीढ़ियां हैं कि बुजुर्ग चढ़ते हुए गिर सकते हैं। भारत हितैषी ने बताया कि सबसे बड़े सेक्टर 15 में कई कोचिंग सेंटर, बैंक, शॉपिंग कांपलेक्स हैं। यहां लोगों की आवाजाही रहती है, लेकिन इस मार्केट में बना शौचालय बदहाल है। फाउंडेशन के संरक्षक एनसी स्वामी, बीएम कौशिक, सचिव प्रेम लाल गुप्ता ने बताया कि फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सेक्टर 6, 7, 8, 9, 10 एवं 15 की मार्केट में बने शौचालय में दौरा किया, तो एक भी शौचालय ऐसा नहीं था, जो इस्तेमाल करने योग्य हो। फाउंडेशन के मुख्य मार्गदर्शक अमित गुप्ता, शिव कुमार वर्मा, कुसुम अरोड़ा, संगठन सचिव सुभाष शर्मा, प्रचार सचिव एसपी विज, आरके शर्मा एवं दिनेश सिंगला ने बताया कि कितनी आश्चर्यजनक बात है कि महापौर कुलभूषण गोयल ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप योजना के अधीन सभी शौचालयों का नवनिर्माण करने की योजना को अंतिम प्रारूप तैयार कर लिया था, लेकिन नगर निगम की अफसरशाही ने तकनीकी और कानूनी दांव पेचों का अड़ंगा डालकर योजना को धराशाई कर दिया। भारत हितैषी एवं फाउंडेशन पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष एवं महापौर से अनुरोध किया है कि शहर के बाजार, सार्वजनिक शौचालयों का नवनिर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें