फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में कोरोना के 401 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना के 401 नए मरीजों में पुष्टि हुई है। इनमें इंडस्ट्रियल एरिया के एक निजी कंपनी के सात मुलाजिमों सहित चार डॉक्टर शामिल हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 1622 पहुंच गई है।
विज्ञापन

इनमें से 1581 होम आइसोलेट और 41 अस्पतालों में दाखिल हैं। इनमें पांच हेल्थ केयर वर्कर भी शामिल हैं। वहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या जिले में 382 है और कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 33010 हैं। इसके अलावा अबतक जांच में 43456 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। विदेश से पंचकूला आने वाले 2446 मरीजों को ट्रेस किया गया है, जिनमें 13 मरीजों की जांच अभी जारी है।
जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से 858 मरीजों के सैंपल कोरोना जांच के लिए गए थे, जिनमें कुल 401 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें पंचकूला के 344 मरीज हैं, इनमें 191 पुरुष और 153 महिला मरीज शामिल हैं। इनमें अभयपुर, खड़गमंगोली, चंडीमंदिर, सीआरपीएफ, नाडा, रायपुरानी, राजीव कालोनी, रामपुर सुरी, सकेतड़ी, नाडा साहिब, सेक्टर 28, 31 के 1, अम्रावती एनक्लेव, कालका, सेक्टर-19, सेक्टर-23, 24 के 4, बीड़ घग्गर, आईटीबीपी, एमडीसी सेक्टर-4 के 2, कालका के 4, एमडीसी सेक्टर-5 के 11, एमडीसी सेक्टर-6 के 5, पिंजौर के 8, सेक्टर 10 के 13, सेक्टर 11 के 15, सेक्टर 12 के 13, सेक्टर 12ए के 11, सेक्टर-8, सेक्टर-15 के 28, सेक्टर 16 के 12, सेक्टर 17 के 2, सेक्टर 2 के 17, सेक्टर-20 के 33, सेक्टर-21 के 32, सेक्टर 25 के 9, सेक्टर 26 और 27 के 10, सेक्टर 4 के 20, सेक्टर 5 के 8, सेक्टर-6 के 9, सेक्टर 7 के 12, सेक्टर 8 के 7, सेक्टर 9 के 14 मरीजो में पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें