फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली के बाद बदल जाएगा राजनीतिक समीकरण :योगेश्वर शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली के बाद बदल जाएगा राजनीतिक समीकरण : योगेश्वर शर्मा
विज्ञापन

आप नेता बोले, प्रदेश की जनता अब राज्य में साफ सुथरी और काम करने वाली सरकार चाहती है
‘खूंटा पाड़’ रैली के लिए लोगों को निमंत्रण देने राजीव, इंदिरा कालोनी पहुंचे पार्टी नेता
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। आम आदमी पार्टी हरियाणा सरकार की नीतियों के खिलाफ 17 फरवरी को ‘खूंटा पाड़’ रैली करेगी। यह रैली प्रदेश की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। सोनीपत के गोहाना में होने वाली इस रैली में आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। वह इस रैली के जरिए हरियाणा सरकार एवं भाजपा की कर्मचारी, किसान, युवा विरोधी नीतियों के साथ साथ राज्य में बढ़ रहे महिला अपराध को तथ्यों सहित उजागर करेंगे।
रैली में अंबाला लोकसभा हलके से पांच हजार से भी ज्यादा कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। रैली को लेकर एक बैठक वीरवार को शहर में योगेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें नेताओं की हलका स्तर पर ड्यूटी लगाई गई। वहीं पार्टी नेताओं ने राजीव व इंदिरा कालोनी में जाकर लोगों से रैली में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा अंबाला एवं जिला पंचकूला के अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा ने बताया कि इस रैली के बाद प्रदेश के सारे राजनीतिक समीकरण बदल जाएंगे। प्रदेश की जनता अब राज्य में साफ सुथरी और काम करने वाली सरकार चाहती है। इस अवसर पर उनके साथ पंचकूला के संगठन मंत्री सुरेंद्र राठी, जिला सचिव बिट्टू सदाना, विधानसभा सचिव सुभाष अरोड़ा, उपाध्यक्ष जसबीर सिंह, युवा अध्यक्ष आर्य सिंह, मनप्रीत सिंह व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें