फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटाले के निमार्ण में ही नहीं नगर निगम के हर काम में घोटाला है: बजरंग गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के हर काम में घोटाला है: बजरंग गर्ग
विज्ञापन

भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई व्यापार मंडल व पंचकूला की जीत है
व्यापार मंडल 21 फरवरी को पंचकूला में कार रैली निकालेगा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांफैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में शहर के प्रतिनिधि धरना स्थल सेक्टर-7 में इकट्ठे हुए। निगम के भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा विकास के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला करने पर उन्होंने भारी नाराजगी जताई। गर्ग ने कहा कि सरकार द्वारा कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करना हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल व पंचकूला की जनता की जीत है। नगर निगम भ्रष्ट अधिकारियों की ढोल की पोल खोलने के लिए व्यापार मंडल द्वारा कार रैली 21 फरवरी को निकाली जाएगी। अंजनी डीके बंसल ने कहा कि चौक घोटाला बहुत बड़ा घोटाला है। इस घोटाले के विरोध वह और उनके साथी व्यापार मंडल के साथ हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल जिला युवा प्रधान बॉबी सिंह ने पंचकूला वासियों का सहयोग करने पर धन्यवाद किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव अंजनी डीके बंसल, जिला युवा प्रधान बॉबी सिंह, कमलेश गर्ग, एडवोकेट सवीता सिसोदिया, समनाम सिंह चट्ठा, राकेश अग्रवाल, सतनारायण गुप्ता, नरेंद्र सिंह, कृष्ण गोयल, अंकुर गुलाठी, अमन शर्मा, पूजा बंसल, दर्शन बंसल सहित भारी संख्या में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें