फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मम्मी और आंटी का करती थीं मेकअप, 13 साल में बनीं मेकअप आर्टिस्ट: निहारिका

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


फ्लैग : मिस ईवा इंडिया- 2018 निहारिका पाहवा ने अमर उजाला से साझा की दिल की बात

मेकअप का था शौक, 13 साल में बन गई थीं मेकअप आर्टिस्ट

बोलीं - मात्र तीन महीने की ट्रेनिंग के बाद लिया ब्यूटी शो में भाग
अब लक्ष्य मिस इंडिया बनना, पंजाब को करेंगी रिपरिजेंट

रूबी सिंह
चंडीगढ़। घर पर भी जब भी मम्मी की सहेलियां आती थीं तो मैं उनका मेकअप करती थीं। उन्हें इतना पसंद आता था कि वे अपनी पार्टी के लिए मुझसे ही मेकअप करवाते थे। मुझे मेकअप करना बहुत पसंद था। मैंने 13 साल की उम्र में दिल्ली जाकर मेकअप की ट्रेनिंग ली और अब मैं प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हूं। यह कहना है मिस ईवा इंडिया- 2018 निहारिका पाहवा का। निहारिका ने मात्र तीन महीने की ट्रेनिंग के बाद इस ब्यूटी शो को अपने नाम रोशन किया है। राजपुरा की रहने वालीं निहारिका पाहवा मात्र 17 साल की हैं और एमसीएम कालेज सेक्टर-36 की बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ती हैं।

सुबह पांच बजे उठकर करती हूं वॉक और सीखती हूं डांस
निहारिका पाहवा ने खास बातचीत में बताया कि वे सुबह पांच बजे उठ जाती हैं। उठकर सबसे पहले जिम जाती हैं और फिर डांस सीखती हैं। उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य मिस इंडिया में भाग लेना है। इसमें वह पूरी तैयारियों के साथ जाना चाहती हैं। वे पंजाब का नेतृत्व करेंगी, जिसके लिए वे इन दिनों पंजाब की संस्कृति भंगड़ा और गिद्दा सीख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर लड़की कर सकती हैं अपने सपनों को पूरा
निहारिका ने कहा कि हर लड़की अपना सपना साकार कर सकती है। बस अपने आत्मविश्वास व संघर्ष से कभी हारना नहीं चाहिए। निहारिका ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने सपनों पर फोकस रखा है और इसको पाने के लिए मेहनत करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें