फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने जारी की नोटिफिकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम में शामिल हुए गांवों में चल रहे निर्माणों पर नहीं लगेगी रोक
विज्ञापन

- प्रशासन ने 13 गांवों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन
- पुराने चल रहे निर्माण कार्यों में दखल नहीं करेगा एमसी
- नए निर्माण के लिए एमसी से नक्शा पास कराना अनिवार्य
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। म्यूनिसिपल कारपोरेशन में गांवों के शामिल होने के बाद विकास के काम रोकने और नए काम शुरू करने को लेकर प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया कि सभी 13 गांवों में नए निर्माण कार्यों के लिए लोगोें को एमसी से नक्शा पास कराना अनिवार्य होगा। साथ ही जो पुराने काम चल रहे हैं, उन्हें रोका नहीं जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि कई गांवों के लोगों ने बीते शुक्रवार को एडवाइजर मनोज परिदा से मिलकर फरियाद लगाई थी कि जो विकास के काम गांवों में पहले से चल रहे हैं उन पर भी म्यूनिसिपल कारपोरेशन की ओर से रोक लगाई जा रही है। एडवाइजर ने गांव वासियों व नुमाइंदों के तौर पर पहुंचे नेताओं को कहा था कि पुराने निर्माण को तो किसी कीमत पर नहीं गिराया जाएगा, लेकिन नया निर्माण एमसी से नक्शा पास होने के बाद ही आगे बढ़ सकेगा।
विज्ञापन

एडवाइजर के निर्देश पर प्रशासन के फाइनेंस सेक्रेटरी द्वारा नोटिफिकेशन जारी करके बताया गया है कि जो काम पहले से चल रहे हैं उन पर रोक नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें