फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट बुक करवाने के नाम पर ठग लिए 11.50 लाख, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। प्लॉट बुक करवाने के नाम पर व्यक्ति से 11.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने सविता जैन पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में सतपाल सिंह निवासी अंबाला ने बताया कि उनके पास सविता जैन सेक्टर-6 पंचकूला आई। महिला ने हीरो होम लुधियाना में प्लॉट उनके नाम करवाने के लिए 11.50 लाख रुपये ले लिए। महिला ने प्लॉट बुकिंग की कोई रसीद नहीं दी। जब सतपाल सिंह ने रसीद मांगी तो वह उन्हें मना करने लगी। महिला से उनके दोस्त नीलेश और नील आंचल ने मिलवाया था। सेक्टर-5 थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें