फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक वर्ग चुनाव के दूसरे चरण में डलेंगे 73 हजार मत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट स्नातक वर्ग के चुनाव दूसरे चरण में 61 बूथों पर होंगे। इन बूथों पर 73 हजार मतदाता पंजीकृत हैं जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण में मतदान प्रतिशत बढ़े, इसके लिए प्रत्याशी प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्नातक वर्ग का चुनाव दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि प्रदेशों में हुआ। कुल 3.61 लाख मतदाताओं में से 2.88 लाख मतदाताओं ने पहले चरण के चुनाव के लिए पंजीकरण करवाया था, लेकिन वोट 42228 लोगों ने ही दिया। चुनाव का प्रतिशत 14.66 ही रहा। दूसरे चरण के चुनाव के लिए अब तैयारी चल रही है। 61 बूथ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान में बनेंगे। इन बूथों पर बाकी मतदाता मत डालेंगे। इस चुनाव में 41 उम्मीदवार मैदान में हैं जो अपने वोटों का गणित लगाकर फिर से प्रचार में जुट गए हैं, क्योंकि बड़ी संख्या में मतदाता बचे हैं। वे चाहते हैं कि इस चरण में अधिकांश लोग अपने मत का प्रयोग करें।
दूसरे चरण के चुनाव की तिथि घोषित की जाए
पीयू को कुछ प्रत्याशियों व छात्रों ने पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि सीनेट का गठन किया जाना है। ऐसे में स्नातक वर्ग चुनाव के दूसरे चरण की तिथि जल्द से जल्द घोषित करें। प्रत्याशियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं मतदाता भी वोट के इंतजार में हैं। वहीं दूसरी ओर जानकार कहते हैं कि यह चुनाव अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें