फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहब... बेटी भाग गई': घर आकर देखा नहीं थी युवती, थाने पहुंचे परिजन; बोले- कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया

Sat, 11 May 2024 05:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पलवल

सार

फरीदाबाद से सटे पलवल इलाके में एक युवकी घर से फरार हो गई है। परिजनों का आरोप है कि कोई बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगा कर ले गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर थाना अंतर्गत एक 19 वर्षीय युवती लापता हो गई। युवती के पिता का आरोप है कि कोई युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। शहर थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक युवती का सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पलवल शहर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपनी पत्नी के साथ बाहर गया हुआ था। वापस लौटा तो पता चला कि उसकी बेटी घर पर नहीं थी।

पता चला कि सुबह सात बजे ही उसकी बेटी घर से कहीं चल गई। काफी तलाश करने पर उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। उसे पता चला कि उसकी बेटी किसी से फोन पर बात करती थी, वहीं उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें