फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर सजना के लिए अभी से सजने में जुटी हैं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। करवाचौथ पर्व पर सजना के लिए सजने में महिलाएं अभी से जुट गई हैं। महिलाओं को करवाचौथ के लिए सजने की ललक देख ब्यूटी पार्लरों ने भी सजावट के अलग-अलग पैकेज निकाल दिए हैं।
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लरों पर करवाचौथ से तीन-चार दिन पहले से ही महिलाओं की भीड़ नजर आने लगी हैं। बाजारों में भी साड़ियां, नई ड्रेस, कंगला, चूड़ियां, मेकअप का सामान आदि की दुकानों पर भी महिलाओं की खासी भीड़ नजर आ रही है। कास्मेटिक सामान का काम करने वाले दुकानदारों ने भी दुकानों के बाहर महिलाओं के लिए मेहंदी वाले बैठा दिए हैं। मेहंदी वालों के यहां भी महिलाएं मेहंदी लगवाने पहुंच रही हैं। मिट्टी व चीनी के करवों की दुकानों पर भी खासी भीड़ नजर आ रही है।
व्यापारियों के खिले हुए हैं चेहरे
बाजारों में करवाचौथ व दीपावली पर्व की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखकर व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। कोरोना काल में बेहद मंदी की मार झेल चुके व्यापारियों को अब इस त्योहार पर कुछ आस जागी है। जिसे लेकर व्यापारियों ने ग्राहकों के लिए एक से एक सामान दुकानों पर सजा दिया है।
विज्ञापन

बिक रहे डिजाइनर करवे
इस बार डिजाइनर करवे बिकने के लिए आए हैं। इनकी कीमत 70 से लेकर 150 रुपये तक है। डिजाइनर थाली की भी काफी मांग है। इस थाली में करवा, छलनी आदि शामिल होते हैं। इसकी कीमत 300 से लेकर 400 रुपये तक है। बाजार में 240 रुपये में सादा करवा, छलनी, माताजी पाना, व्रत पुस्तक और पूजन सामग्री का पैकेज भी मिल रहा है। चीनी के करवों की कीमत 100 रुपये किलोग्राम की दर से वजन के अनुसार है।
शृंगार की दुकान करने वाले सोनू गर्ग का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अरेबिक, बेल और पारंपरिक मेहंदी डिजाइन के अलावा हैवी डिजाइन भी काफी पसंद महिलाओं को आ रही है। उन्होंने बताया कि हैवी डिजाइन में ज्वैलरी डिजाइन भी ट्रेंड में है। गोल बूटा डिजाइन हमेशा पसंद किया जा रहा है।
हमने महिलाओं के लिए विशेष करवाचौथ का पैकेज निकाला है। 599 से लेकर 2999 तक का पैकेज है। महिलाओं के लिए उपहार भी रखे हैं। करवाचौथ पर महिलाएं बेहद सुंदर दिखाई दे, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
- प्रियंका चुटानी, पीसी मेकआवर
करवाचौथ पर महिलाओं के सजने संवरने के लिए बेहतर पैकेज दिए हैं। 2499 रुपये तक का पैकेज है। महिलाएं हर तरह का पैकेज मांगती हैं। करवाचौथ से पहले ही महिलाएं बड़ी संख्या में आ रही हैं।
विज्ञापन

- आरती गर्ग, ए1 ब्यूटी पार्लर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें