फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने निर्माणाधीन लैब का काम करवाया बंद,बड़ौली में समग्र शिक्षा अभियान के तहत हो रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली में समग्र शिक्षा अभियान के तहत निर्माणाधीन लैब का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि लैब में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्कूल में ट्रॉला भरकर पहुंची ईंटों को ग्रामीणों ने उतारने नहीं दिया। ग्रामीणों ने पहले भी इसके बारे में ठेकेदार से शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

दरअसल, गांव बड़ौली के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत साढे़ आठ लाख रुपये की लागत से स्किल लैब बनाई जा रही है। लैब के लिए भवन का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीण नन्नू बैंसला, ऊधम सिंह, महेश शर्मा, राजेंद्र, जीतन ने बताया कि भवन निर्माण में शुरू से घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। भवन में कच्ची ईंटें लगाई जा रही हैं, वहीं डस्ट व सीमेंट भी उचित मात्रा में नहीं लगाई जा रही है। पिछली बार जब कच्ची ईंटें लाई गई थी तो ग्रामीणों ने विरोध किया था। ठेकेदार ने अगली बार से अच्छी ईंट लगाने की बात कही थी, लेकिन बुधवार को आए ट्रॉला में ईंटों की गुणवत्ता बेहद खराब थी। ईंट मिट्टी की तरह टूट रही थी। जब ठेकेदार से फोन पर शिकायत की गई तो उसने मौके पर आने से मना कर दिया और कहा कि काम इसी तरह से होगा। यदि ऐसी ईंटों से भवन का निर्माण होगा तो इसमें पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा का जिम्मेदार कौन होगा।
मामला संज्ञान में नहीं है। अब तक इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भवन का निर्माण दोबारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनीत कुमार, एसडीओ, समग्र शिक्षा अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें