फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामी कंपनियों के डिब्बों में नकली घी सप्लाई करने वाली कंपनी का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए नामी कंपनियों का घी इस्तेमाल करने वालों के लिए चौंकाने वाली खबर है। अमूल, पतंजलि, मदर डेयरी, दीप, मिल्क फूड, सारथी व नटराज जैसी नामी कंपनियों के डिब्बे में नकली घी सप्लाई करने का मामला सामने आया है। सोमवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पलवल में छापेमारी कर नकली घी बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया है। एचवी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से घी बना रही कंपनी घी को फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, कोसी व मथुरा में सप्लाई किया जा रहा है। टीम ने मौके से 25.64 क्विंटल घी, नामी कंपनियों के प्रिंट हुए डिब्बा, टीन, रेपर, पैकिंग मशीन, स्टांप मशीन व टैंकर सहित अन्य सामान बरामद किया है। शहर थाना पुलिस ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के इंस्पेक्टर जगदीश की शिकायत पर कंपनी मालिक सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने घी के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवा दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि गुप्तचर विभाग द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि पलवल में बड़े पैमाने पर नकली घी बनाकर नामी कंपनियों के डिब्बों में भरकर बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर सोमवार सुबह टीम गठित की गई और करीब साढे़ 10 बजे दुकड़िया मोहल्ला स्थित एचवी ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान कंपनी में पामोलिन तेल का टैंकर खड़ा मिला। करीब एक हजार वर्ग गज के प्लॉट में चल रही कंपनी में नकली घी बनाने वाला सामान पकड़ा गया। इस सामान अमूल, पतंजलि, मदर डेयरी, मिल्क फूड, दीप, नटराज व सारथी जैसी नामी कंपनियों के नाम से बनाए गए रैपर, खाली प्लास्टिक व कागज के डिब्बा, पामोलीन तेल, कढ़ाई, गैस सिलिंडर, चूल्हे, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, सील करने की मशीन, पैकिंग मशीन, स्टंप मशीन, भारत सरकार से मान्यता वाली टेप शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी में बड़ी संख्या कोल्ड ड्रिंक और जूस से भरे पैकेट व बोतल भी मिली। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने मौके से कंपनी के बिल बुक सहित अन्य कागजों को अपने कब्जे में ले लिया। घी के नमूने लेने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बुलाया गया। टीम के प्रभारी डॉ. सचिन शर्मा ने घी के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवा दिए हैं। मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंपनी मालिक राकेश सिंगला सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करीब नौ साल से कर रहा था नकली घी बनाने का धंधा
जानकारी के अनुसार एवी ट्रेडिंग कंपनी का मालिक न्यू कॉलोनी निवासी राकेश सिंगला मूल रूप से होडल का रहने वाला है। वह पिछले नौ साल से पलवल में नकली घी बनाने का धंधा कर रहा है। राकेश सिंगला ने दुकड़िया मोहल्ले में एक हजार वर्ग का प्लॉट लेकर घी बनाने की कंपनी लगाई हुई है। कंपनी में करीब 10 कर्मचारी कार्यरत हैं, जो एक दिन में करीब 10 क्विंटल घी बनाते हैं। कंपनी में आधुनिक मशीनें लगाई हुई हैं। पामोलीन ऑयल में अन्य सामान मिलाकर घी तैयार किया जाता है। नामी कंपनियों के रैपर पर डेट एक्सपायर होने पर नई डेट अंकित करने की मशीन भी कंपनी के पास है। घी को पलवल, फरीदाबाद, कोसी, मथुरा, सोहना व गुरुग्राम में सप्लाई किया जाता है।
विज्ञापन

किसी भी विभाग ने एनओसी नहीं, लोड से अधिक बिजली कर रहे इस्तेमाल
नकली घी की कंपनी का खुलासा होने पर डीएसपी राजेश चेची ने बिजली निगम, दमकल विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। अधिकारियों ने बताया कि कंपनी के किसी भी विभाग से एनओसी नहीं ली गई है। यहां तक खाद्य सुरक्षा विभाग का प्रमाण पत्र भी कंपनी के पास नहीं है। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी में लगी मशीनों का लोड कनेक्शन के लोड से कहीं अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें