फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापकों ने शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
गांव बंचारी में शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक मुकेश कुमार सोंलकी का स्वागत करते अध्यापक। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा शनिवार को शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक मुकेश कुमार सोलंकी का स्वागत किया गया। सोलंकी गांव बंचारी में शुरू हुई राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने आए थे। जिला उप प्रधान गीतेश कुमार, जिला ऑडिटर वेदपाल और कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने उन्हें अध्यापकों की समस्याओं के संबंध में मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पलवल जिले के अस्तित्व में आने के समय से ही शिक्षा विभाग में कोई स्थायी अनुभाग अधिकारी नहीं है, जिसके कारण अध्यापकों तथा रिटायर्ड अध्यापकों को हमेशा समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। लंबित एसीपी, मेडिकल मामले तथा एलटीसी 2016-19 का बजट एवं स्वीकृति, नई पेंशन स्कीम को समाप्त करके पुरानी पेंशन बहाली, अतिथि अध्यापकों, कंप्यूटर टीचर्स, लैब सहायक, एसएसए में लगे सभी कर्मचारियों को समान काम समान वेतन देते हुए उनका नियमितीकरण, बर्खास्त पीटीआई तथा ड्राइंग टीचर का समायोजन, अध्यापकों से लिए जा रहे गैर शैक्षणिक कार्यों पर रोक लगाना, मॉडल संस्कृति स्कूलों में फीस के नाम पर गरीबों से लूट बंद करना, स्कूलों में पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराना आदि अध्यापकों से जुड़े मामलों पर विचार विमर्श किया एवं समाधान के लिए मांग पत्र भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में अध्यापक संघ ब्लॉक प्रधान होडल वीर सिंह सौरोत, नरेश कुमार, सत्यप्रकाश, श्यामलाल गांधी और कुलदीप शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें