फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर कब्जों को हटाते हुए। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की पेट्रोलिंग टीम द्वारा हाईवे पर किए गए अवैध कब्जे हटाए गए। प्राधिकरण ने अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करते हुए करीब 30 से ज्यादा वाहनों के चालान किए। साथ ही करमन बॉर्डर पर भी प्राधिकरण ने अवैध ढाबों को ढहाया। इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों के अलावा यातायात पुलिस और शहर थाना पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। शनिवार और रविवार को अतिक्रमण करने वाले वाहनों और ढाबों पर कार्रवाई की गई है। शहर के बस स्टैंड चौक, किठवाड़ी चौक, रसूलपुर चौक और आगरा चौक पर अवैध पार्किंग करने और गलत दिशा में आने वाले वाहनों के चालान काटे गए। रेहड़ी पटरी वालों को भी सड़क पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई है। कार्रवाई के दौरान कुल 30 से ज्यादा चालान काटे गए हैं।
उन्होंने बताया कि टीम द्वारा हरियाणा उत्तर प्रदेश सीमा पर करमन बॉर्डर के नजदीक करीब 35 अवैध ढाबों और खोखा ध्वस्त किए गए हैं। साथ ही लोगों को चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विकास शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी जिससे कि शहर में कहीं भी जाम ना लगे और यातायात सुचारु रुप से चल सके। लोग अतिक्रमण ना करें इसके लिए उनके द्वारा लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें