पलवल। युवा शक्ति संगठन की ओर से सोमवार को रैली निकालकर ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संयोजन संगठन के अध्यक्ष चमन सिंह ने किया।
उन्होंने कहा कि शहीद हुए अमर शहीदों की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शहीदों को हमेशा सम्मान देना चाहिए और उनके बताए गए रास्तों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ युवा पश्चिम की संस्कृति को अपना रहे हैं। वेलेंटाइन डे मनाने की बजाय अपने माता-पिता की सेवा करना चाहिए। देश के लिए मर मिटने का जज्बा होना चाहिए। युवाओं को देश को मजबूत करने की दिशा में अग्रसर होना चाहिए। इस मौके पर प्रेम कटारिया, मोहित, सोनू, जतिन, राहुल, दिनेश, यश, मनमोहन, हरिमोहन सहित अन्य युवक मौजूद रहे।
बच्चों ने पेश किए देशभक्ति कार्यक्रम
अलीगढ़ रोड पर स्थित सेंट सीआर स्कूल के बच्चों ने आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरमैन सतवीर पटेल थे। अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. किरण ने की। चेयरमैन सतवीर पटेल ने पुलवामा हमले में शहीद हुए शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सतवीर पटेल ने कहा कि आज शहीदों के बलिदान के कारण ही हम आजाद हैं। शहीदों ने अपने प्राण देश पर न्योछावर कर दिए। हमें शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा देश के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए। शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए।
एबीवीपी ने मनाया शहीदी दिवस
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) द्वारा सरस्वती महिला महाविद्यालय में पुलवामा हमले में शहीद हुए शहीद सैनिकों की याद में शहीदी दिवस मनाया गया। कॉलेज प्राचार्या अनीता कौशिक ने कहा कि शहीदों के कारण ही हम सभी आजाद है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेंद्र ठाकुर, प्रोमिला, सोनिया भारद्वाज, खुशी अत्री, डॉली गौतम, रचना ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
हथीन में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन
हथीन। पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की याद में सोमवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहीदाने सभा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रधान सरफुद्दीन मेवाती ने की। संयोजन मोहम्मद जकरिया ने किया। सभा के जिला प्रधान जवाहर सिंह रावत, दीनू बूराका, प्रभुदयाल मलाई, खुर्शीद घुड़ावली, साहब खान मनकाकी, महबूब खिल्लुका, यासीन गुराक्सर, निशार कोट, अजमत खान, जाकिर गुराक्सर आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। संवाद